ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा के चुनाव संपन्न, सुनील लाहोटी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र के चुनाव 11 मार्च को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार तथा जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी के आदेशानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

माहेश्वरी भवन, ओसियां में दोपहर 3:30 बजे आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया में समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनील लाहोटी (ओसियां), मंत्री मदनलाल राठी (तिंवरी), कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (नेवरा गांव), उपाध्यक्ष भंवरलाल चांडक (ओसियां), सह मंत्री दिलीप राठी (भीकमकोर), संगठन मंत्री अरुण डागा (मथानिया) निर्विरोध निर्वाचित किये गये। 

जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा की चुनाव समिति के सदस्य सुरेश चंद्र भूतड़ा एवं जयकिशन सोनी चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सुनील झंवर एवं श्यामसुंदर धूत द्वारा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से ओमप्रकाश बूब, भगवानदास राठी, मुरलीधर चांडक, रामेश्वरलाल बिरला, राधेश्याम राठी, ओमप्रकाश, पपसा सोनी, मुकुंदचंद सोनी, जयकिशन सोनी सहित अनेक समाज बंधु शामिल थे।

चुनाव प्रक्रिया के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील लाहोटी ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज की उन्नति के लिए मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं चुनाव समिति सदस्य सुरेश चंद्र भूतड़ा ने शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन