माहेश्वरी युवा मंडल, कोयंबटूर द्वारा नवरात्री एवं डांडिया नाईट का आयोजन सम्पन्न


दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को माहेश्वरी युवा मंडल, कोयंबटूर के अंतर्गत नवरात्री के पावन पर्व का आयोजन एंव डांडिया नाईट बड़ी धूमधाम और उत्साह से माहेश्वरी भवन कोयंबटूर में किया गया। कार्यक्रम में समाज के 100 से ज्यादा सदस्यो ने पारम्परिक परिधान पहनकर भाग लिया। सभी सदस्यो के लिए डांडिया और गरबा के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा से सदस्यो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था मे युवा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, भूतपूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराडिया, युवा कार्यकारिणी के सदस्य सुमिरन मालू, रौनक राठी, यादव सोमानी, गोविंद मण्डोवरा, जुगल सोमाणी एवं अन्य सदस्यो ने की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन