माहेश्वरी युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा दीप महोत्सव कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा आयोजित दीप महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामकुमार राठी माहेश्वरी, सेवा ट्रस्ट सचिव श्रवण मिमाणी, कोषाध्यक्ष दिलीप जाजू, महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा झंवर, कोषाध्यक्ष मंजू पेड़ीवाल और हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मू कश्मीर प्रादेशिक महिला संगठन अध्यक्षा सीमा मूंधड़ा एवं माहेश्वरी मंडल पूर्व अध्यक्ष नारायण जी झंवर की उपस्थिति रही।
साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मोहित झंवर, सचिव विकास झंवर, कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी एवं मनीष राठी, हितेश पेड़ीवाल, मोहित झंवर, अशोक राठी, अंकित राठी, रामस्वरूप चांडक, देव लखोटिया, गिरिराज परवाल, श्वेता आगीवाल, पुष्पेंद्र पेड़ीवाल, अनिल तोषनीवाल, विकास मंत्री, धीरज माहेश्वरी और भी सभी युवा साथी एवं युवा संगठन सलाहकर भाई अनुराग झंवर उपस्थित रहे और कार्यक्रम को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया। कार्यक्रम मेंं विशेष रूप से लाइव म्यूजिक और दीपावली थीम तंबोला का प्रोग्राम रखा गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
Latest News