महिला दिवस पर श्री महेश महिला प्रगति संस्थान, राजसमंद की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को श्री महेश महिला प्रगति संस्थान, राजसमंद की वर्ष 2026-29 की चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव परिणाम के अनुसार श्रीमती अरुणा सोमानी को अध्यक्ष, श्रीमती सपना अजमेरा को सचिव, श्रीमती निर्मला गट्टानी एवं श्रीमती पुष्पा तोतला को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती साक्षी सारडा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चयन प्रक्रिया में चुनाव पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती चंदा देवपुरा, चुनाव अधिकारी डॉ. सुशीला असावा तथा श्रीमती मंजू अजमेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजिका श्रीमती सरोज गट्टानी, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्रीमती गीता काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सीमा असावा, स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती मानकवर न्याती, सचिव श्रीमती मीनाक्षी ईनाणी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू जेथलिया, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता लड्डा, श्रीमती गीता मंडोवरा सहित पूरी कार्यकारिणी तथा बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन श्रीमती मीनाक्षी ईनाणी एवं श्रीमती मंजू जेथलिया ने किया। स्थानीय अध्यक्ष मानकवर न्याती एवं सचिव मीनाक्षी ईनाणी ने अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिससे संगठन में आगामी कार्यकाल के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला। इस दौरान सचिव मीनाक्षी ईनाणी ने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मंजू जेथलिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अरुणा सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम को निर्विरोध निर्वाचित करने के लिए धन्यवाद दिया और जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सचिव मीनाक्षी ईनाणी ने आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन