महिला दिवस पर इंदु बिहानी बनी माहेश्वरी महिला मंडल की नई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इंदु लखोटिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी महिला मंडल, रावतसर की आम चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ऊषा जाजू ने की।

बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की सहमति से इंदु बिहानी को माहेश्वरी महिला मंडल की नई अध्यक्ष तथा इंदु लखोटिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नियुक्ति के पश्चात इंदु बिहानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माहेश्वरी महिला मंडल रावतसर का नेतृत्व उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी और समाज की युवतियों, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के सहयोग से समिति को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगी। समाज की एकता और प्रगति उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में समिति के कई वरिष्ठ सदस्य, गणमान्य महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने नई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय योगदान की कामना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ऊषा जाजू, बबीता सोमानी, संध्या सोमानी, सुनीता डागा, मंजू बिहानी, मधु बिहानी, पूनम लखोटिया सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन