श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर के पदाधिकारी बैठक सानन्द सम्पन्न अयोध्या में भूमि-पूजन समारोह 03 जनवरी, 2024 को सुनिश्चित

श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर के पदाधिकारियों की अति महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक सानन्द सम्पन्न हुई। प्रधान कार्यालय पुष्कर में अध्यक्ष श्री रामकुमारजी भूतड़ा की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित समय दोपहर 3.00 बजे पदाधिकारियों की बैठक प्रारम्भ हुई जिसमें महामंत्री श्री रमेशचन्द्र छापरवाल, उपाध्यक्ष श्री विजयशंकर मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुंगलिया की उपस्थिति रही एवं शेष पदाधिकारी वर्चुअल जुड़े।
बैठक में सेवा सदन द्वारा गत दिनों अयोध्या में क्रय किये गये भूखण्ड की विस्तृत जानकारी सभी पदाधिकारियों को अध्यक्षजी द्वारा साझा करते हुए बताया कि श्री राधाकिशनजी दामाणी (डी-मार्ट, मुम्बई) के पूर्ण भू-सहयोग से अयोध्या के पुराने परिक्रमा मार्ग स्थित दशरथ कुण्ड के सन्निकट 80,000/- वर्गफिट से अधिक बहुत ही सुन्दर भूमि क्रय कर श्री अखिल भारतीय सेवा सदन के नाम से रजिस्ट्री (पंजीयन) करवा दी गई है। क्रय की गई भूमि श्री राम मन्दिर से 2.5 किमी., रेल्वे स्टेशन से 1.5 किमी. एवं रोडवेज स्टेण्ड से 3 किमी की दूरी पर है। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने हर्ष प्रकट किया।
सभी पदाधिकारियों ने क्रय किये गये भूखण्ड पर भव्य निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने की इच्छा प्रकट करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात् अतिशीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया जाना निश्चित रहा। इसी कड़ी में आगामी 03 जनवरी, 2024 को संत-महात्माओं, भामाशाहों, वरिष्ठ समाज बन्धुओं की समुपस्थिति में भूमि पूजन का गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय रहा।
सेवा सदन की शाखाओं में चल रहे नवीनीकरण कार्यों एवं इन कार्यों पर हो रहे खर्च आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी शाखाओं में आवश्यक नवीनीकरण कार्यों में गति बनाये रखने की आवश्यकता प्रकट की गई ताकि यात्रियों को और अधिक सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। इसी के साथ आगामी 23 नवम्बर, 2023 से 27 नवम्बर, 2023 तक आयोजित होने वाले पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। मेलान्तर्गत प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के सुसंचालन हेतु हर वर्ष की भांति व्यवस्था समितियों का गठन किया भी निश्चित रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन