सूरत जिला माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वधान मेंं 'रात्रि आफ्टर नवरात्री' कार्यक्रम आयोजित

सूरत जिला माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वधान मेंं 'रात्रि आफ्टर नवरात्री' कार्यक्रम का दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को भव्य आयोजन किया गया जिसमे सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में गरबा नृत्य और डांडिया की प्रतियोगिता व गुजराती वेश भूषा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। अध्यक्ष दीपक मालानी द्वारा बताया गया की मां अम्बे की आरती कोपरेटर रश्मि साबू और माहेश्वरी जिला सभा के सचिव अतिन बाहेती और युवा सांस्कृतिक मंत्री कुंवर कोठारी द्वारा कार्यसमिति और गणमान्य की उपस्थिति में आरंभ हुई ओर बाद में गरबा के 3 राउंड और डांडिया का 1 राउंड लाइव ऑर्केस्टा में खेला गया।
सचिव अभिषेक चांडक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भामाशाह पंकज डागा, गोपाल धूत, प्रतीक बिहानी, लालचंद लखोटिया, महेश भूतड़ा, हरिओम भूतडा, ललित चांडक और संजय चांडक ने गरबा रास का भरपूर आनंद लिया। समाज के गणमान्य के रूप में कमल भूतडा, अशोक कोठारी, श्याम भंडारी, राधाकृष्ण मूंदड़ा, रामप्रकाश झंवर, दिनेश राठी आदि अनेक गणमान्य ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। यह उत्सव कार्यक्रम सयोजक मनीष लखोटिया, आशीष सोनी, सूरज भूतडा, गौरव मूंदड़ा, दिनेश भट्टड़, जितेंद्र राठी कीदेख रेख में सम्पन्न हुवा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन