70 वर्ष की आयु में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर रचा प्रेरक कीर्तिमान

चेन्नई निवासी 70 वर्षीय निर्माण कुमार माहेश्वरी ने यह सिद्ध कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। श्री माहेश्वरी गोडाउन स्ट्रीट, चेन्नई स्थित टेक्सको एक्सपोर्ट्स के प्रोपराइटरनगर निर्माण कुमार माहेश्वरी ने हाल ही में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षा प्रथम प्रयास में 61 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

श्री माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1973 में एसएसएलसी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई छोडऩी पड़ी। वर्षों बाद उन्होंने पुन: अध्ययन का संकल्प लिया और अब इस उपलब्धि को प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वे प्रबंधन (मैनेजमेंट) और विधि (लॉ) में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं। उनका उद्देश्य अधिवक्ता बनकर वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन