श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा 'रंगोत्सव-2026' भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्वावधान में रविवार, 1 मार्च 2026 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज परिसर में आयोजित 'रंगोत्सव 2026 - होली स्नेह मिलन समारोह' अत्यंत उत्साह, उल्लास, परंपरा एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह स्नेह मिलन कार्यक्रम समाजजनों के पारस्परिक स्नेह, एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस वर्ष आयोजन अपनी भव्यता, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रबंधन एवं व्यापक जनसहभागिता के कारण विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज परिसर स्थित मंदिर में विधिवत गणेश पूजन से हुआ। इसके पश्चात महेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन द्वारा समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया गया। संपूर्ण परिसर जनसमूह से खचाखच भरा रहा तथा चारों ओर उत्सवपूर्ण वातावरण व्याप्त था। पारंपरिक राजस्थानी चंग वादन एवं रसिया की सजीव प्रस्तुतियाँ समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनकी ताल पर उपस्थित सदस्य भावविभोर होकर झूम उठे। फूलों की होली, महिला गृह उद्योग प्रदर्शनी, मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विविध गतिविधियों ने कार्यक्रम को बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया।

मंचासीन अतिथियों में कार्यक्रम चेयरमैन श्री जयप्रकाश मालपानी एवं श्री अनुराग माहेश्वरी, सहसचिव श्री जगदीश गोदानी, सचिव श्री संजय मूंदड़ा, उपाध्यक्ष श्री कमल गोयदानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा, मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री महेंद्र मोहता, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी तथा सभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की संकल्पना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत किया तथा सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रबंध न्यासी श्री महेंद्र मोहता ने अपने संबोधन में होली के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। श्री प्रमोद मालपानी ने ऐसे आयोजनों को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया, जबकि पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा ने परंपराओं के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩे पर बल दिया।

कार्यक्रम संयोजक श्री अनुराग माहेश्वरी एवं श्री जयप्रकाश मालपानी ने आयोजन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सहभागी एवं भव्य बनाने हेतु व्यापक योजना बनाई गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

कार्यक्रम से पूर्व रंगोत्सव परिसर में स्थापित बिजनेस पवेलियन एवं महिला गृह उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन सभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया, जहाँ समाज की उद्यमशीलता, रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मालपानी बिसानी एंडोमेंट के अंतर्गत वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को चाँदी के मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

विशेष सम्मान एवं उपलब्धि सम्मान समारोह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पद्मश्री बाबूजी श्री बंसीलाल राठी को रूत्रष्ट जोधपुर 2026 में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा प्रदान किए गए 'समाज रत्न सम्मानÓ हेतु विशेष सम्मान दिया गया। इसी क्रम में श्री सिद्धार्थ डागा को ट्रिसर्ग स्टार्टअप रूत्रष्ट जोधपुर 2026 (ऑल इंडिया एवं नेपाल) में 7,50,000 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल श्री महेंद्र मोहता द्वारा तथा स्मृति-चिह्न डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही श्री कृष्ण कुमार बाहेती को इसी प्रतियोगिता में 10वीं रैंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।


व्यवस्थाओं की दृष्टि से कार्यक्रम अत्यंत अनुकरणीय रहा। खानपान व्यवस्था श्री कमल गोयदानी एवं उनकी टीम द्वारा तथा यातायात व्यवस्था श्री ब्रिजेश भैया द्वारा सुचारु रूप से संभाली गई। महिला मंडल की ओर से श्रीमती पूजा झंवर एवं श्रीमती उमा मालपानी ने तिलक कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। पूरा परिसर जनमेदिनी से खचाखच भरा हुआ था तथा सभी सदस्य आनंद एवं उत्सव के रंग में सराबोर दिखाई दिए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अमित बिसानी ने प्रभावी शैली में किया। अंत में सभा सचिव श्री संजय मुंदड़ा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया तथा आयोजन की सफलता का श्रेय सामूहिक सहभागिता को दिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन