माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का रंगारंग 'होली उत्सव' संपन्न
माछखुवा आईडीए सेंटर में माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी द्वारा आयोजित होली उत्सव विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन माहेश्वरी महिला समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें स्वांग प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बासु दम्माणी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. चेतन काबरा द्वारा भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण, महेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, मंत्री सुरेन्द्र लाहोटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के सचिव राजकुमार सोमानी, पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला समिति की उपाध्यक्ष सीता झवर, युवा संगठन के अध्यक्ष शिवरतन सोनी, असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्माणी, महिला समिति गुवाहाटी की अध्यक्ष वर्षा सोमानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी मीमानी ने किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी पदाधिकारियों ने अपने शुभकामना संदेश प्रस्तुत किए। सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने मायड़ भाषा में संबोधन देते हुए समाजबंधुओं को होली की शुभकामनाएँ दीं।
स्वांग प्रतियोगिता की संयोजिका राधिका सोनी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की गई। निर्णायक मंडल के रूप में अर्चना कांकानी एवं राजलक्ष्मी बोरा लढ़ा ने विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन सभा मंत्री सुरेन्द्र लाहोटी द्वारा किया गया।
होली उत्सव के द्वितीय चरण में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का संचालन वंदना बिहानी एवं रेखा दम्माणी ने किया। इस अवसर पर समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक लोकगीत-नृत्य, स्थानीय लोकगीतों तथा विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के संयोजक बनवारी लाल बिड़ला एवं राजेश सोनी, तथा सह-संयोजक जीतू राठी रहे। अंत में सभी समाज परिवारजनों ने सामूहिक प्रीतिभोज का आनंद लिया। आयोजन की सफलता पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने सभी समाजबंधुओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Latest News