कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा फ्री हृदय विकार निदान शिविर का आयोजन

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के द्वारा श्री दगडूलाल मर्दा CSR फाउडेशन के सहयोग से व अलाइंस हॉस्पिटल के साथ आयोजित विशाल फ्री हृदय विकार चेकअप शिविर का आयोजन महेश भवन इचलकंरजी में 28-29 अक्टूबर को किया गया। इस शिविर में 810 लोगो का चैकअप हुआ, सभी मरीजों का Bp, Sugar, Lipid profile & Ecg हुआ और इसमे से 410 Eco, 110 TMT & 97 Angiography के पेशेंट थे जिसका फ्री इलाज किया गया। Angiography के बाद जिसको Angioplasty करना है उसकी भी महात्मा फुले जन आरोग्य के माध्यम से फ्री में करने की व्यवस्था की जायेगी। 
शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र भट्टड, दगडूलाल मर्दा ट्रस्ट के श्री लक्ष्मीकांत मर्दा, श्री श्यामसुदंर मर्दा की प्रमुख उपस्थिति मे हुआ। जिला सभा के अध्यक्ष श्री नितीन धूत ने स्वागत व प्रस्तावना रखी। प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री राधेश्याम भूतडा ने शिविर की जानकारी दी।
इस शिविर में 10 कार्डियक डाक्टर की सेवा मिली। शिविर को सफल बनाने में बजरंग काबरा, बालकिशन टुवाणी, मुकेश खाबाणी, सुशील इनाणी, शिवप्रसाद तापडिय़ा, मनोज राठी, आनंद बांगड, रसिक आगीवाल, सुनील मूंदडा, लक्ष्मीकांत बलदवा, दिलीप बजाज ने विशेष प्रयास किया। शिविर व कार्यक्रम का सफल नियोजन जिला सचिव लालचंद गट्टाणी ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन