खारघर में बाबा रामदेवजी का विशाल 'जम्मा जागरण' संपन्न


माहेश्वरी प्रगतिमंडल, खारघर द्वारा बाबा रामदेवजी का विशाल जम्मा जागरण, 8 फरवरी 2026 को अत्यंत भव्य, श्रद्धापूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 7 घंटे तक चले इस संगीतमय आयोजन में बाबा की भक्ति की ऐसी अद्भुत छटा बिखरी कि उपस्थित भक्तगण भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध जम्मा गायक सुशील गोपाल बजाज रहे, जिन्होंने बाबा रामदेवजी के जन्मवृत्तांत को संगीतमय शैली में प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में भक्तों को बांधे रखा। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बाबा के जन्मोत्सव एवं विवाहोत्सव की भव्य झांकियों के प्रदर्शन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी महिला सभा की अध्यक्ष सुनीता पलोड़, रायगढ़ माहेश्वरी सभा अध्यक्ष प्रवीण नांवधर, महिला अध्यक्ष अनिला मालपानी एवं ठाणे सभा सचिव प्रशांत तोषनीवाल आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ठाणे सभा संगठन मंत्री डॉ. राकेश सोमाणी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रसिद्ध उद्योगपति नारायण मालपाणी, रामप्रकाश-लक्ष्मी मालपानी, खारघर सभा अध्यक्ष श्रीराम-वंदना डाड एवं प्रदीप माहेश्वरी थे। आयोजन के अंत में बाबा रामदेवजी की महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसका लाभ 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन