माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा सुपोषित माँ अभियान कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा 2 नवंबर, 2023 को सुपोषित माँ अभियान कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाते हुए ग्यारहवीं एवं बारहवीं 'सुपोषित आहार की किट एफ.आर.यू-1, सेक्टर-30, फरीदाबाद में वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। मंच का संचालन माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल आगीवाल एवं सचिव श्रवण मीमाणी ने किया। इसके पश्चात इस कार्यक्रम का संचालन- कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती नीतू भूतड़ा एवं श्रीमती आशु झंवर ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बागला ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के श्रीमती अंजू जी एवं श्रीमान मधुसूदन बागला (Hindustan Adhesives Limited) थे। इसमें 150 गर्भवती महिलाओं और 33 टीबी मरीजों को सुपोषित आहार की किट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में 150 गर्भवती महिलाएं और 33 टीबी मरीजों के अलावा उनके साथ आए उनके परिजनों ने भी सुपोषित आहार ग्रहण किया। लगभग 325 लोगों द्वारा सुपोषित आहार ग्रहण किया गया। सभी के लिए सुपोषित आहार की व्यवस्था देवेश चांडक एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में सुपोषित आहार की किट तैयार करने से लेकर बांटने तक के सफर में काफी संख्या में समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, सचिव श्रवण मिमाणी, श्री रमेश झंवर, श्री देवेश चांडक, श्री ललित परवाल, श्री मालचंद जाजू, श्री रामनिवास भूतड़ा, श्री विमल खंडेलवाल, विकास झंवर, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, श्रीमती आशु झंवर, श्रीमती नीतू भूतड़ा एवं श्रीमती पूनम मोहता आदि ने हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह योजना मेसर्स किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, पीतांबरा ग्रेनाइटस प्राइवेट लिमिटेड, एबीएम इंटरनेशनल लिमिटेड, बागला ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सीएसआर फंड से प्राप्त धन राशि से क्रियान्वित है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन