सीए श्री गिरीश मूंदड़ा के नेतृत्व मे नवनिर्वाचित नगरसेवक सत्कार समारोह एवं अर्थसंकल्प-2026 संवाद सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी आघाड़ी, नागपुर महानगर द्वारा अध्यक्ष सीए श्री गिरीश मूंदड़ा के नेतृत्व मे नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सत्कार समारोह तथा अर्थ संकल्प-2026 संवाद सम्मेलन महेश भवन, गांधीबाग, नागपुर में भव्यता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागपुर महानगर के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती निताताई ठाकरे, उपमहापौर श्रीमती लीलाताई हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता मा. श्री नरेन्द्रजी बोरकर एवं शहर के संपूर्ण नवनिर्वाचित नगरसेवकों का गरिमामय सत्कार एक ही मंच पर किया गया साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अर्थसंकल्प-2026 पर व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ सार्थक संवाद भी किया गया। कार्यक्रम को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद मिला और इसे नागपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अध्यक्ष सीए गिरिश मूंदड़ा ने की, संचालन सौ अपर्ना येगांवकर ने तथा आभार संयोजक हरिओम भद्रे ने किया। भोजन का आनंद लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News