अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा - साबरमती क्षेत्र द्वारा अपने आराध्य देव महादेव एवं मां पार्वती के विवाह के उपलक्ष में महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को अहमदाबाद निर्णय नगर स्थित रामेश्वर महादेव (बड़े शिवलिंग) मंदिर पर भव्य रूप में आयोजित किया गया। माहेश्वरी समाज द्वारा गत कुछ वर्षो से यह पर्व रामेश्वर मंदिर में मनाया जा रहा है। मंदिर को फूलों से सजाया गया व स्फटिक शिवलिंग पर अर्धनारीश्वर महादेव थीम से श्रृंगार किया गया साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, केले एवं ठंडाई प्रसाद का वितरण किया गया। माहेश्वरी परिवारों के साथ अन्य हजारों श्रद्धालुओं के उत्साह से वातावरण भक्तिमय एवं आनंद वर्धन बना। माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र के अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी एवं उनकी सेवा भावी कार्यकारिणी द्वारा इस कार्यक्रम को अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना एवं माहेश्वरी समाज को एक जगह एकत्रित करने हेतु आयोजित किया गया। सभी महानुभाव ने अपने-अपने अभिप्राय दिए एवं माहेश्वरी समाज को शुभकामनाएं दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन