प्रो.आशा पंकज मूँदडा पाली 'मातृभाषा रत्न' मानद उपाधि से सम्मानित

नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट साहित्यकार के रूप में पाली की ख्याति प्राप्त कवयित्री तथा वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.आशा पंकज मूँदडा को मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 

ज्ञात हो कि प्रो.आशा पंकज मूँदडा पाली राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एवं सांझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। 

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रो.आशा पंकज मूँदडा ने कहा - हम सभी कवि-कवयित्रियों की कविता का मूल्यांकन अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा होना गौरव का विषय है। शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश-विदेश के कवि,लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आई है, जो प्रशंसनीय है। आयोजित प्रतियोगिता में देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता थी, जिसमें से उत्कृष्ट साहित्य के आधार पर कवि-कवयित्रियों का चयन किया गया है। 

प्रो.आशा पंकज मूँदडा को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - प्रो.आशा पंकज मूँदडा बहुआयामिक व्यक्तित्व की धनी लेखिका और कवयित्री हैं। इनके लेखन में एक सहजता-सरलता पाई गई है, समाज को रूपांतरण करने की क्षमता रखती हैं। वह गद्य तथा पद्य विद्या में समान रूप से सृजन करती आई है साथ ही वह एक सफल मंच संचालिका भी है,जो राष्ट्रीय स्तर पर मंचों का कुशल संचालन करती है। इनका काव्य संग्रह प्रियदर्शिनी भी प्रकाशित हो गया हैं। नेपाल से सम्मान की खबर पाकर प्रो.आशा पंकज मूँदडा के परिचितों ने शुभ कामनाएं प्रदान की हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन