काशी में शिवरात्रि की धूम

वाराणसी में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम भव्यतम रूप से माहेश्वरी भवन में 15 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। जिसमें 200 के करीब समाज बंधुओ ने भगवान शिव का दर्शन, पूजन और रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में चंचल सारडा ने इस बार गंगा मिट्टी से पार्थिक शिवलिंग बनाकर महाकाल के स्वरूप में श्रृंगार किया भस्म आरती की, बच्चों ने शिव बारात निकली। सभी समाज बंधुओ के लिए फलाहार और ठंडाई की व्यवस्था की गई थी।

शंकर महाराज के नेतृत्व में चार आचार्य ने रुद्री पाठ किया तत्पश्चात भस्म आरती और दीप आरती से पूजन संपन्न हुआ। माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक दुजारी ने पत्नी ज्योति दुजारी के साथ पूजन किया। श्रवण करवा, अनिल सारड़ा, धीरज मल्ल, प्रदीप जाजू, अंजन सोमानी, मनोज पेड़ीवाल, चिराग सारडा, जयश्री धुत, मनीषा राठी, चंचल असावा, सपना सारडा, कृष्ण कुमार काबरा एवं सभी का आभार माहेश्वरी परिषद के मंत्री राकेश कचोलिया ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन