तिनसुकिया माहेश्वरी समाज का संगठन आपके द्वार 2.0 का दुसरा आयोजन
माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 8 फरवरी का इवेंट श्री सत्यनारायण दीपक सारडा के निवास स्थान चेम्बर रोड, तिनसुकिया में आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा, तीनों वर्गों के 19 सदस्यों ने भाग लिया।
श्री गणेश जी, भगवान महेश व विराजमान सभी देवी देवताओ की प्रतिमा के सामने अगरबत्ती व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस इवेंट में सभी का अभिनन्दन, महाशिवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, महिला समिति के 1 फरवरी को चुनाव में निर्विरोध विजय घोषित अध्यक्षा श्रीमती रजनी सारडा व सचिव श्रीमती किरण कासट को माहेश्वरी परिवार की और से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इवेंट को शुरू किया गया।
पिछली मीटिंग के सुझाव के अनुसार आज के इवेंट का संचालन श्री गोपाल मून्दड़ा से करवाया और छिपी प्रतिभा में दीपक सारडा की पाककला और रीतु (सारडा) अग्रवाल की रील बनाने की प्रतिभा सामने आयी।
इस मीटिंग में सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया -
(1) भारतीय संस्कृति को छोड़कर पाश्चात्य संस्कृति की और झुकाव से जो समस्याएं आ रही हैं, हमें उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, इस विषय पर काफी चर्चा की गई।
(2) घर पर व अपने समाज बधुंओ से मारवाड़ी भाषा में बात करनी चाहिए, मारवाड़ी परम्पराओं को जीवित रखने पर ध्यान दे एवं लोकल समाज के साथ घुल मिलकर उनकी परम्पराओं में योगदान देते रहने के साथ-साथ लोकल भाषा का प्रयोग करे।
(3) पढाई व जोब के कारण समय पर बच्चों की शादी नही करना, जिससे जीवन में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, बड़ी उम्र होने से शादी के लिए समझोता करना पड़ता हैं।
(4) शादी के लिए रिश्ते आने पर हां या ना का जबाब नही देते हैं, इस वजह से बहुत सारे बधुं चेष्टा नही करते। सभी समाज बधुंओ से निवेदन हैं, इसे सीरीयसली लेते हुए जबाब दे।
(5) प्री-वेडीगं का सही तरीका अपनाए-जैसे धार्मिक स्थानों, अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम व गौशाला। घर से दूर-दराज बाहर जाकर नाईट-स्टे करने पर अभिभावक ईजाजत नही देवे। बेबी शोवर पर हर महिना फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर फोटो मेसेज सहित अपलोड करने की छूट न दे।
(6) शादीयां दिन में हो, फिजूल खर्ची से बचे, दिखावा नही करे, इसके लिए समाज को जाग्रत करने की आवश्यकता है।
(7) शादी व पार्टियो में खाने-पीने की आइटम की एक सीमा तय करने में अंचल 2 के सभी समाज बधुंओ से नम्र निवेदन हैं वे अपनी-अपनी राय ग्रुप में या 9435035149 पर भिजवाए, ताकि हम इसकी शुरुआत अपने अंचल से कर सके।
Latest News