नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा दिनांक 26 जनवरी को ईस्टर्न स्पोर्ट्स क्लब, पूर्व वर्धमाननगर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के सह-सचिव प्रकाशचंद चांडक ने बताया कि इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन MGC 2026 (जोधपुर) में अलंकृत हुए गणमान्य सदस्यों का सम्मान किया गया। इनमें समाज रत्न श्याम सोनी, समाज गौरव प्रभा भैय्या, सेवा पुरस्कार राकेश भैय्या को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
साथ ही NMC वार्ड क्रमांक 23 से भारी बहुमत से विजयी हुई संतोष दीपक लड्ढा का भी अभिनंदन किया गया। इसके अतिरिक्त जनवरी माह में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई तथा ईस्टर्न स्पोर्ट्स क्लब के सचिव वल्लभदास मूंधड़ा को कार्यक्रम के लिये स्थान उपलब्ध कराने हेतु आभार व्यक्त किया गया। यह सभी सम्मान संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना के नेतृत्व में उपाध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल, सुभाष गांधी, सचिव मधुसूदन सारड़ा, कोषाध्यक्ष हरिदास भट्टड़, पदेन अध्यक्ष विनोद लखोटिया तथा रमेश बंग एवं पूनमचंद मालू द्वारा प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (मध्यांचल) के महामंत्री दिनेशजी राठी ने MGC 2026 में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा मारवाड़ी भाषा में ओजस्वी संबोधन किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल मानधना, लक्ष्मीकांत चांडक, विजय पचिसिया, पुष्पा हेडा, राकेश भैय्या, भगवानदास राठी एवं पदमा साबू ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। सभा का संचालन कमल तापडिय़ा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में बद्रीनारायण छापरवाल, वसंत सांवल, विठलदास तापडिय़ा, रामनिवास मूंदड़ा, पुखराज बंग, रूपचंद लोया, सुनील मंत्री, गोविंद लाहोटी, अरविंद लड्ढा, गिरधर चांडक, जगदीश प्रसाद बजाज, गिरधर सारड़ा, सुभाष चांडक, रमणलाल बाहेती, सतीश रुठिया, बृजलाल हुरकट, संतोष साबू सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
Latest News