माहेश्वरी महिला समिति गुवाहाटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य को सामाजिक उत्तरदायित्व मानते हुए माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की महिला इकाई माहेश्वरी महिला समिति ने मारवाड़ी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 21 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कुछ युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के चेयरमैन डी. पी. बजाज ने माहेश्वरी महिला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर की संयोजक शोभा लढ्ढा के कुशल नेतृत्य में आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। समिति की अध्यक्ष वर्षा सोमानी ने इस कार्यक्रम का महत्व बताते हुए सभी को रक्तदान करने को प्रेरित किया, वहीं समिति की सचिव पुष्पा सोनी ने समस्त रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. बजाज ने अध्यक्ष, सचिव व संयोजक का फुलाम गमछा पहना कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेन्द्र लाहोटी, असम सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष संदीप राठी सहित समिति की सभी सदस्याओं की सार्थक उपस्थिति रही। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया। प्रथम बार रक्तदान करते हुए सभा मंत्री के सुपुत्र हेमंत लाहोटी ने बताया आज एक नया अनुभव प्राप्त हुआ कि कैसे हम 10 मिनिट का समय देकर किसी को जीवन दान दे सकते है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन