माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित


माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा, माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर के सहयोग से सांस्कृतिक उत्सव 2026 का आयोजन 11 जनवरी 2026, रविवार को कोयंबटूर थडागंम रोड स्थित माहेश्वरी भवन मे किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के सभी सदस्यगणो एवं उनके परिवारजनों समेत 150 से ज्यादा लोगो ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई वरण प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सभा अध्यक्ष श्री श्रीगोपाल माहेश्वरी थे।

इस उत्सव मे सामाजिक संस्कृति, परंपरा, प्रतिभा एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर मनभावन संगम देखा गया, जिसमें सभी आयु वर्गों के लिए विविध खेलकुद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ एंव मनोरंजन कार्यक्रमो का आयोजित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओ एंव उनमे विजेताओ (क्रम से) के नाम इस प्रकार है -

(1)  6-10 वर्ष आयुवर्ग (लिटिल सुपरस्टार)

फेंसी ड्रेस - तनिषा फोमरा एवं तनय भुराडिया

मिनी मैराथन - बॉयज - एकांश फुमरा

मिनी मैराथन - गल्र्स  - गीत चंडक एवं इवा फुमरा

रंग भरो - कार्ड दिखाओ - वन्या गट्टाणी, तनय भुराडिया, गीत चांडक

मेमोरी गेम (यादाश्त) - गीत चांडक, तनय भुराडिया

(2) 10-15 वर्ष आयुवर्ग (तरुण चैम्पियनस)

क्विज एवं लॉजिकल एनालिसिस - कार्तिक मण्डोवरा, अराध्या माहेश्वरी

हिन्दी भाषण - ईशिका फोमरा, तनय बागड़ी

स्पेलिंग बी - कार्तिक मण्डोवरा, तनय बागड़ी

(3) 15 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग (यंग इंडिया)

सुडोकू - सुनील पनपालिया, यश मालानी

गणितिय जोङ-भाग - कृष मंत्री, सुरेश भट्टड़

जायका ए आजम - राखी फोमरा, श्वेता बागडी

पतंगबाजी - प्रदीप करनाणी, जितेंद्र सोमाणी

माहेश्वरी कोयंबटूर मास्टर शेफ - राखी फोमरा, श्रद्धा चितलांगिया, राधिका फोमरा

(4) सभी आयुवर्ग टीम - मिक्स & मिंगल (मिलो & जुडो)

प्रथम - प्रदीप करनाणी, राधिका फोमरा, स्वरुप-पुजा गट्टाणी

द्वितीय - ललित-शिल्पा भट्टड, हर्षिता भट्टड, संतोष मंत्री

दिनभर चले कार्यक्रम में चाय-समोसा, दोपहर का भोजन, हाई टी एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गयी थी।

सभी माहेश्वरी परिवारिक सदस्यो ने दिनभर के मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम का दिल से आनंद लेते हुए माहेश्वरी युवा परिषद के सांस्कृतिक उत्सव आयोजन भव्य एवं स्मरणीय बना दिया।

सफल कार्यक्रम के लिए युवा परिषद, कोयंबटूर के अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, सदस्य सुमिरन मालु, यश मालाणी, आशिष चांडक, गोविंद मण्डोवरा, रौनक राठी, यादव सोमाणी, दीपक सोमाणी, रवि माहेश्वरी, ऋषि चितलांगिया, माहेश्वरी सभा सदस्य गिरीराज चांडक, शिव मंत्रीं, राजेंद्र चंडक, सुनील पनपालिया, हरिश-पिंकी भुराडिया आदि एवं अन्य सदस्यो का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा। सभा सचिव संतोष मूंदडा, प्रदीप करनाणी एवं दामोदर सोमाणी ने भोजन एवं अन्य व्यवस्था मे सहयोग दिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन