श्री गोवर्धन लाल झंवर, वाराणसी का हुआ सम्मान

जोधपुर अधिवेशन में 9,10,11 जनवरी 2026 को आयोजित अखिल भारतीय माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में वाराणसी के श्री गोवर्धन लाल झंवर को समाज भूषण से सम्मानित किया गया। श्री गोवर्धन लाल झंवर का सम्मान उनके पुत्र अनिल झंवर ने जोधपुर में राजस्थान के राज्यपाल के हाथों से लिया चूंकि स्वास्थ की वजह से गोवर्धन लाल जोधपुर नहीं पहुंच पाए थे और महासभा का प्रयास था कि झंवर जी का सम्मान उनके घर पर करे। अत: उनका सम्मान वाराणसी में एक फरवरी  2026 को अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा, श्री कोठारी बंधु शौर्य स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कार्यकारी मंडल सदस्य लोकेंद्र करवा व समाज के वरिष्ठजनो भंवरलाल राठी, श्रीराम चितलांगिया, श्री गौरीशंकर नेवर, श्री मांगीलाल सारडा, श्री राजकुमार कोठारी, श्री दीपक दूजारी, श्री बृजमोहन मूंदड़ा, कैलाश राठी, श्री रामलाल चांडक, श्री किशोर मूंदड़ा, कविता मारु, कुमुद चांडक, राकेश कचोलिया के अलावा समाज के 75 लोगों की उपस्थिति में हुआ, सम्मान समारोह में भंवरलाल राठी, श्रीराम चितलांगिया, गौरीशंकर नेवर, राकेश दरक ने श्री झंवर के बारे में विचार व्यक्त किए। संचालन लोकेंद्र करवा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन