जयपुर में कवयित्री मधु भूतड़ा 'अक्षरा' ने किया काव्य पाठ


गुलाबी नगरी जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम मार्केट मंत्र में zee Business के 'चीफ मैनेजिंग एडिटरअनिल सिंघवी से सीधी बात' सत्र के दौरान प्रमुख पैनलिस्ट संदीप जैन द्वारा कवयित्री मधु भूतड़ा 'अक्षरा' को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया और उन्होंने कविता 'हाय रे यह शेयर मार्केट' सुनाई, जिसे सभागार में उपस्थित जयपुर एवं जयपुर के बाहर से आए हुए श्रोताओं ने खूब सराहा, हास्य के साथ तालियों की गूंज रही। श्रोताओं के साथ अनिल सिंघवी ने भी कविता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। हँसी ठहाकों के मध्य इस मजेदार वार्तालाप एवं काव्य पाठ का जयपुर के लोगों द्वारा लुत्फ उठाया गया।

जैसा कि सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर अनिल सिंघवी के जबरदस्त फॉलोअर्स हैं, वैसा ही यहाँ पर प्रशंसकों की भारी भीड़ रही है। उनका व्यक्तित्व जितना प्रभावशाली है, उतनी ही सरस और जीवंत उनकी वाक्पटुता। उनके इस सेशन में एक-एक वक्तव्य ने उपस्थित जनता-जनार्दन को मंत्रमुग्ध कर दिया। शेयर बाज़ार के निवेश से जुड़े उनके सरल, व्यावहारिक और सफल मंत्रों ने श्रोताओं को नई दृष्टि दी, वहीं उनका हास्य-रस से भरा चुटील्ले अंदाज़ ने खचाखच भरे सभागार में बैठे हर व्यक्ति का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में युवा पीढ़ी की अच्छी उपस्थिति रही और बाजार के प्रति उनकी जिज्ञासा और सवाल बहुत बढिय़ा रहे। कार्यक्रम को रोचक व सशक्त बनाया जयपुर के सितारे संदीप जैन ने, जिनके साथ अनिल जी का सीधा सवाल-जवाब संवाद पूरे सत्र को एक सधे हुए सूत्र में पिरोता नजर आया। टीम Jito जयपुर चैप्टर द्वारा शेयर बाज़ार की समझ बढ़ाने हेतु आयोजित यह शेयर बाजार के विवेचन हेतु कार्यक्रम वास्तव में काबिल-ए-तारीफ़ रहा। Tradeswift commodities के प्रोमोटर एवं डायरेक्टर संदीप जैन द्वारा सवाल-जवाब के इस सीधे सेशन में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कुल मिलाकर यह सत्र शेयर बाजार के निवेशकों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक, हास्य और संवेदना का सुंदर संगम रहा,जो लंबे समय तक स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन