सेवा, संस्कार और सादगी का अनूठा संगम - रोड़ा के युवाओं ने 'परोसगारी' से पेश की नई मिसाल

मारवाड़ की माटी हमेशा से ही अपने संस्कारों और सेवा भावना के लिए जानी जाती रही है। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ सामाजिक आयोजनों में 'वेटर संस्कृति' और प्रदर्शन का बोलबाला बढ़ता जा रहा है, वहीं बीकानेर जिले के रोड़ा गांव के माहेश्वरी समाज ने परंपरा और स्वावलंबन का एक ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी चर्चा आज पूरे समाज में हो रही हैं।

हाल ही में रोड़ा गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज के दौरान समाज की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आई। आमतौर पर देखा जाता है कि बड़े आयोजनों में भोजन परोसने का कार्य व्यावसायिक वेटरों को सौंप दिया जाता है, जिससे आयोजन में वह अपनापन और आदर कम हो जाता है। किंतु, रोड़ा के शिक्षित और जागरूक युवाओं ने इस परिपाटी को बदलते हुए स्वयं भोजन परोसने (परोसगारी) का बीड़ा उठाया।

इस आयोजन में मुझे प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहने का अवसर मिला। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) के नाते देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवास के दौरान मैंने कई आयोजन देखे हैं, लेकिन रोड़ा के युवाओं में जो निष्ठा और 'सेवा ही परमो धर्म' का भाव देखा, वह विरला है। यह देखना अत्यंत सुखद और भावुक करने वाला था कि उच्च पदों पर आसीन और पढ़ा-लिखा युवा वर्ग, हाथ में परोसने के बर्तन लिए, झुककर अपने से बड़ों और समाज बंधुओं को आदरपूर्वक भोजन करा रहा था।

शोक संतप्त करनानी परिवार ने युवाओं के इस सेवा भाव और अपनत्व की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। परिवार के सदस्यों का कहना था कि-'युवाओं की इस पहल ने न केवल हमारे दु:ख को बांटने का काम किया, बल्कि कार्यक्रम की गरिमा को भी नई ऊँचाई दी।Ó इस पुनीत कार्य में समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का भरपूर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया।

मेरा मानना है कि इस प्रकार के प्रयास केवल एक दिन का आयोजन नहीं हैं, बल्कि यह नई पीढ़ी के लिए संस्कारों की एक जीवंत पाठशाला है। इससे युवाओं में:

विनम्रता और सेवा भाव का विकास होता है। समग्र माहेश्वरी समाज ने इस युवा शक्ति के सहयोग को 'साधुवादÓ देते हुए इसे अन्य समाजों के लिए भी एक अनुकरणीय और प्रेरक संदेश बताया है। यह पहल सिद्ध करती है कि यदि युवा संकल्प लें, तो समाज से अनावश्यक दिखावे और तामझाम को हटाकर सादगी, प्रेम और मर्यादा की पुर्नस्थापना की जा सकती है।

महावीर चांडक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-पूर्वांचल

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन