माहेश्वरी महिला संगठन बीकानेर ने दो ब्राह्मण कन्याओं के विवाह हेतु दिया सहयोग
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन एवं जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा के अंतर्गत दो ब्राह्मण कन्याओं मानसी ओझा एवं प्रियंका आचार्य के विवाह हेतु सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों कन्याओं को दहेज में दिया गया आवश्यक सामान एवं इक्कीस हजार रुपये की नगद राशि भेंट की गई। यह सहायता संगठन की सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से संभव हो सकी।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंगलाचरण एवं सम्मान की रस्में निभाई गईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर, सचिव बेबी करनानी, जिला अध्यक्ष कंचन राठी, जिला सचिव विभा बिहाणी, अंजलि झंवर, चंद्रकला कोठारी, रेखा लोहिया, श्रीया बाई राठी, नापासर से श्रीमती दुर्गा झंवर एवं सुमन माता, व्यास कॉलोनी से श्रीमती संजू करनानी एवं अनु पेड़ीवाल, गंगाशहर से सुमित्रा बागड़ी, रतना जी गटृणी तथा अनु लाहोटी सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्य गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगठन की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
Latest News