मुंबई में नीम के पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


26 जनवरी को मुंबई के हरि ओम नगर में देशभक्ति, पर्यावरण चेतना और पारिवारिक संस्कारों का एक भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। बीकानेर निवासी स्वर्गीय श्रीमती पार्वती देवी एवं स्वर्गीय श्री गोपाल राठी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र श्री ओमप्रकाश राठी एवं श्रीमती कृष्णा देवी राठी द्वारा नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह क्षण केवल स्मरण का नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए जीवन और पर्यावरण को समर्पित एक मौन संकल्प था।

'तिरंगा देश के लिए, नीम दुनिया के लिएÓ यह विचार मात्र एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना है। वर्ष 2020 से मारवाड़ी महासभा द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान 'आज घर-घर तिरंगाÓ से लेकर 'मां की स्मृति में नीम वृक्षÓ जैसे भावनात्मक आंदोलनों के रूप में पूरे देश में फैल चुका है। इस राष्ट्रव्यापी जागरूकता को नई ऊर्जा देने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और दृष्टि का योगदान अविस्मरणीय है।

इस वर्ष भी हास्य परिवार एवं योग-प्राणायाम वर्ग ने मारवाड़ी महासभा के सहयोग से इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। प्रभात फेरी में हर हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में नीम का पौधा था और हर चेहरे पर देश के लिए कुछ करने का गर्व। भारत माता की प्रतीकात्मक वेशभूषा में श्रीमती अनिता आहूजा ने रैली का नेतृत्व किया, जिससे जन-जुलूस में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली का संचालन श्रीमती दीपा आदनानी ने राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से किया, जिसने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती कृष्णा देवी एवं श्री ओमप्रकाश राठी द्वारा सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेहपूर्वक नाश्ते और डिजायर फूड एंड बेवरेजेज कंपनी के श्री शैलेश शाह की ओर से चाय की व्यवस्था की गई, जो पारिवारिक मूल्यों और सामूहिक सहभागिता का सुंदर प्रतीक रही। इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों ने एक साथ घूमर नृत्य प्रस्तुत किया, हाथों में तिरंगा और नीम की टहनी लिए यह दृश्य भारतीय संस्कृति और एकता का जीवंत चित्र बन गया।

इस गरिमामयी अवसर पर मुंबई की माहेश्वरी प्रगति मंडल के वरिष्ठ नेता श्री माणकचंद काबरा का स्वागत किया गया। साथ ही देश में माहेश्वरी कन्या निधि की नींव रखने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले श्री रामस्वरूप डांगरा का विशेष सम्मान किया गया। अपने माता-पिता की स्मृति में नीम का वृक्ष लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए श्री ओमप्रकाश राठी का भावभीना अभिनंदन किया गया।

स्वागत-सत्कार हास्य परिवार के सभापति श्री अनिल ठाकरे, श्री श्रीकांत बोंद्रे एवं श्री प्रभाकर सरवंदे जी द्वारा किया गया। भारत के वरिष्ठ पनडुब्बी चालक श्री स्वामी प्रसाद सरावगी ने सेना के पदक धारण कर रैली की शोभा बढ़ाई और उपस्थित जनसमूह में गर्व की भावना भर दी। कार्यक्रम में श्री अमित राठी (पूर्व युवा अध्यक्ष, ठाणे माहेश्वरी मंडल), श्री देवकीनंदन पेड़ीवाल, श्री हरीश वासवानी, श्री के के दोशी, श्री किशन पंजाबी, श्री हीरालाल दमानी और श्री धर्मचंद (अपना ज्वेलर्स) सहित अनेक गणमान्य नागरिक अपने परिवारों सहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर मारवाड़ी महासभा के सभापति श्री महेश्री ने इस सार्थक, प्रेरक और समयोचित अभियान को देशव्यापी स्वरूप देने में सहयोग करने वाले सभी हाथों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्मृतियों को सम्मान देती है, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग के विरुद्ध समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम भी है। यह आयोजन यह संदेश छोड़ गया कि जब स्मृति सेवा में बदलती है, तब वह समाज और प्रकृति, दोनों के लिए वरदान बन जाती है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन