आमेट के सागर माहेश्वरी को मिला कमान-इन-चीफ का कॉमेंडेशन अवार्ड

आमेट के सागर माहेश्वरी को वायु सेना के एयर ऑफिसर कमान-इन-चीफ द्वारा कॉमेंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। हैदराबाद में गैरिसन इंजीनियर के पद पर तैनात माहेश्वरी को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा और पेशेवर दक्षता के लिए गणतंत्र दिवस पर मिला। भारतीय सशस्त्र बलों के अधीन कार्यरत सागर माहेश्वरी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। सागर माहेश्वरी का चयन भारतीय इंजिनियर सर्विस में वर्ष 2016 में हुआ था। वो वर्तमान में हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकेडमी में गैरिसन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सागर माहेश्वरी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जटिल एवं महत्वपूर्ण अभियंत्रण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया गया। सीमित संसाधनों एवं विभिन्न चुनौतियों के बावजूद कार्यों की प्रभावी योजना, सतत पर्यवेक्षण एवं टीम के कुशल नेतृत्व के माध्यम से उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए गए। सागर की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन