ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा को अपनी विशिष्ट सामाजिक सेवाओ के लिये जिला प्रशासन ब्यावर द्वारा गणतंत्र दिवस के ध्वजा रोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत, विधायक श्री शंकरसिंह रावत व जिला कलेक्टर श्री कमलराम मीणा, उपखण्ड अधिकारी माननीय श्री दिव्यांश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रतनसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र शर्मा ने प्रशस्तिपत्र व मेमोंट प्रदान कर सम्माननित किया। यह सम्मान संस्था अध्यक्ष डॉ एल.एन. बल्दुआ, महामंत्री रमेश चितलांगिया व जुगलकिशोर मनिहार को प्रदान किया गया। यह सम्मान संस्था को इस सत्र में किये गए अनेक सेवा कार्यो के लिये प्रदान किया गया। जिसमें नेत्र चिकित्सा व सामान्य जाँच शिविर, गौसेवा, रक्तदान शिविर, विद्यालय निर्माण में सहयोग, जरूरतमन्द विद्यार्थियों की फीस, जरूरतमन्द परिवारों को राशन सामग्री के साथ अनेक सेवा कार्य किये गए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन