माहेश्वरी समाज नागदा ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा गणतंत्र दिवस माहेश्वरी भवन में बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाज जनों, मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति ने साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा वर्ग एवं बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। जानकारी देते हुए समाज सचिव प्रतीक गगरानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर समाज कोषाध्यक्ष श्री सौरभ मोहता सहित समाज के वरिष्ठ गोविंदलाल मोहता, रमेश चंद्र मोहता, रमेश राठी, अशोक बिसानी, नंदकिशोर मालपानी, झमक राठी, राजकुमार मोहता, दिलीप मालपानी, मुकेश नवाल, प्रियेश मोहता, महेश झंवर, अतुल मालपानी, सुदित्य नवाल, नितेश राठी, सीमा मालपानी, विजया नवाल, सुषमा बिसानी, श्रुति मोहता, ज्योति मालपानी एवं पूर्वा मालपानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। पूरे माहौल में देशभक्ति का उत्साह देखने योग्य रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन