गणतंत्र दिवस पर सेवा, संस्कार और समर्पण का गौरव - पेड़ीवाल परिवार पिता पुत्र सम्मानित

माहेश्वरी समाज के लिए यह अत्यंत गर्व, आत्मसम्मान और प्रेरणा का विषय है कि समाज के प्रतिष्ठित पेड़ीवाल परिवार के पिता-पुत्र को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उनके अनुकरणीय सेवा एवं समाजहित के कार्यों हेतु सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री शिवप्रसाद (राजू) पेड़ीवाल द्वारा बंगासर में अपनी कर्मभूमि की बहुमूल्य भूमि जनकल्याण के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र हेतु दान की गई। उनके इस नि:स्वार्थ और दूरदर्शी योगदान से आज एक सुसज्जित उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है, जिसका नाम स्वर्गीय सेठ श्री गोपीराम पेड़ीवाल के पुण्य स्मरण में 'स्व. सेठ श्री गोपीराम पेड़ीवाल उप स्वास्थ्य केंद्रÓ* रखा गया है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस महान सेवा कार्य के लिए श्री शिवप्रसाद (राजू) पेड़ीवाल को राजकीय विद्यालय, बंगासर में सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

वहीं उनके सुपुत्र एडवोकेट निर्मल माहेश्वरी उपाध्यक्ष माहेश्वरी समाज रावतसर को बार संघ रावतसर में अधिवक्तागणों एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंखे लगवाकर जो सेवा कार्य किया गया, वह उनके सामाजिक दायित्वबोध, संवेदनशील सोच एवं सेवा भावना को दर्शाता है। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए बार संघ रावतसर की ओर से उन्हें भी सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे माहेश्वरी समाज की ओर से पेड़ीवाल परिवार को इस गौरवपूर्ण सम्मान, जनसेवा के अनुकरणीय कार्यों एवं सेवा-संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन