रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन द्वारा सवाईकल कैसर टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत टीका लगाया गया

रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन के अध्यक्ष ने बताया कि 25 जनवरी, 2026 को शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के अन्तर्गत 9 वर्ष से 26 वर्ष की 51 बालिकाओं के टीके लगाये गये इसमें Cervavac Serum एवं Gardisil-4 M.SD. एवं Gardasil-9 M.SD (Imported) के टीके रियायती दरों पर लगाये गये। शिविर में राज के सोमानी, रमेश चन्द माहेश्वरी, राजेन्द्र तिवाडी, सुगन्धा लढ्ढा ने कैम्प में पूरा सहयोग दिया। रमेश भझ्या, राधेश्याम काबरा भी शिविर में उपस्थित थे। 9 साल से 14 साल की बालिकाओं के 2 टीके लगाये जाते है एवं 15 साल से 26 साल की बालिकाओं के 3 टीके लगाये जाते हैं। शैल्बी होस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर मिश्रा ने पूरा सहयोग दिया। अगला कैम्प 8 फरवरी, 2026 को भगवान महावीर कैसर हॉस्पिटल में लगाया जा रहा है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन