गणतंत्र दिवस -2026 मुख्य समारोह मे सीहोर जिला कलेक्टर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा डॉ. रुपाली नवीन सोनी हुई सम्मानित
सीहोर गणतंत्र दिवस-2026 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह मे अंतराष्ट्रीय कत्थक नृत्य कलाकार एवं नृत्यगुरु डॉ. रुपाली नवीन सोनी डायरेक्टर सरस्वती कत्थक डांस कला केन्द्र सीहोर को कला संस्कृति एवं शास्त्रीय एवं फोक नृत्य के क्षेत्र में विगत 10 वर्षो से अमुल्य योगदान देने एवं सीहोर को प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय, एस पी सर, सीईओ मैडम, सीहोर के लोकप्रिय विधायक, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा शील्ड सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पहले भी डॉ. रुपाली अनेकों अनेक राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय मंचो से कई अवार्ड, शील्ड, सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है।
डॉ. रुपाली विगत कई वर्षो से हमारी संस्कृति हमारी विरासत के मंत्र को लेकर नगर, जिला, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अनेकों अनेक मंच पर शास्त्रीय एवं फोक नृत्य के माध्यम से कभी कृष्ण लीला, राम लीला, विष्णु लीला, प्रादेशिक संस्कृति, सामाजिक समरसता, पंच परिवर्तन के कई विषयो पर 4 से 16 वर्ष तक के बच्चों की पौध तैयार कर राष्ट्रीय स्तर तक अपना लोहा मनवा चुकी है। लगातार विगत 10 वर्षो से स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, स्थापना दिवस ऐसे कई शासकीय एवं अशासकीय कार्यक्रमों मे बच्चों की प्रस्तुति दिलाकर हमारी संस्कृति को पुन: जागरूक करने एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा मे लगातार प्रयत्न कर रही है।
विगत 1 महीने मे संस्था की छात्राओं द्वारा हिन्दु सम्मलेन, युवा संगम, गणतंत्र दिवस, भारत पर्व जैसे कई कार्यक्रमों में सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। डॉ. रुपाली की इस उपलब्धि पर बधाईया देने वालों मे समस्त सीहोर नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, कला से जुड़े सभी संगठनों, नागरिक, माहेश्वरी समाज के समस्त पदाधिकारी, परिवारजन एवं मित्रगण शामिल है।
Latest News