श्री सत्यनारायण नुवाल पद्मश्री सम्मान से अलंकृत
हमारे समाज के गौरव, श्री सत्यनारायण नुवाल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा समाज, उद्योग, सेवा एवं राष्ट्रहित में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक योगदान का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लिए गर्व, गौरव एवं सम्मान की बात है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से श्री नुवाल जी को इस महान उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Latest News