वाराणसी में आयोजित पिकनिक में आपणों राजस्थान की दिखी छटा
माहेश्वरी परिषद द्वारा आयोजित समाज के लिए पिकनिक आपणो राजस्थान 18 जनवरी 2026 को सनबीम सनसिटी में 350 लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुईं, समाज के वृद्ध जनो, वरिष्ठ जनो, बड़ों, महिलाओं, युवतियो एवं युवाओं ने ना केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि उत्साह के साथ सभी खेलो में भाग लिया। पिकनिक में नन्हें-मुन्नों का उत्साह और खेलकूद ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। सभी का राजस्थानी परिवेश में आना और हमारी लोक संस्कृति का सम्मान करना एक सुखद अनुभूति रही। पिकनिक में राजस्थानी खेलो जैसे चिरमी, गट्टा, पिट्टू, दडी, कंचा, ऊंट की सवारी आदि के आयोजन से चार चंद लग गए, कृष्णा सोमानी एवं राकेश दरक के मारवाड़ी भाषा में संचालन व हास्य नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर झंवर, कृष्णा सोमानी, राकेश दरक, निलेश लढ्ढा, ज्योति मारू, गौरव राठी, शुभम पेड़ीवाल, हिना चांडक एवं कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल सोमानी को माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा, मंत्री अनिल झंवर ने हृदय से धन्यवाद दिया। तीन पीढ़ी वाले परिवार को एवं खेल में भाग लेने वालों को उपहार दिया गया। सभी ने राजस्थानी व्यंजनों का आनंद उठाया, राजस्थान से संबंधित प्रश्नोत्तरी से सभी ने ज्ञान अर्जित किया।
Latest News