हैदराबाद निवासी प्रनीत सोमाणी का अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंटस मे चयन

हैदराबाद निवासी रुपेश एव मेघा सोमाणी के 17 वर्षीय सुपुत्र प्रनीत सोमाणी (सुपौत्र रांची निवासी श्री बजरंग लाल सोमाणी) का जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन राष्ट्रीय टीम मे चयन हुआ है। इस चयन के साथ ही प्रनीत सोमाणी अंडर-19 के आने वाले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट-1, अंतरराष्ट्रीय योनेक्स डच जूनियर बैडमिंटन 2026, हारलेम सिटी, नीदरलैंड (25 फरवरी 26) एवं अंतरराष्ट्रीय योनेक्स जर्मन जूनियर बैडमिंटन 2026, लुडिंगहाउज़ेन सिटी, जर्मनी (4 मार्च 26) मे भारत का प्रतिनिधित्व करेगे।

प्रनीत इस समय पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकडमी, हैदराबाद मे प्रक्षिशण ले रहे है की अखिल भारतीय जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन रैंकिग 17 है। इसके पहले भी प्रनीत सोमाणी ने निम्नलिखित बैडमिंटन टूर्नामेंटस अपने अद्भुत खेल कौशल का परिचय दिया है -

(1) योनेक्स सनराइज अखिल भारतीय जूनियर बैडमिंटन रेकिंग मे क्वार्टर फाइनलिस्ट (हैदराबाद, जनवरी 2026 एंव 2025 दोनो वर्ष)

(2) MP स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप विजेता (19&17), 2024 व 2023 दोनो वर्ष

(3) अखिल भारतीय पश्चिम श्रेत्र इंटर-स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप मे सेमी-फाइनलिस्ट (2024)

(4) 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप चैन्नई डबल्स (अंडर-17) में रनरअप (2024)

(5) योनेक्स सनराइज अखिल भारतीय सब जूनियर बैडमिंटन डबल्स रेकिंग मे फाइनल विजेता (2024, विजयवाङा व 2023, बेंगलूर)

(6) 31वीं कृष्णा खेतान राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन टुनामेंट में सेमी-फाइनलिस्ट।

प्रनीत की उपलब्धिया प्रशंसनीय एवं समाज गौरवान्वित है। माहेश्वरी समाज की और से प्रनीत को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य एंव सफलता की कामना करते है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन