सीकर-झुंझुनूं जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा वसंत उत्सव का भव्य आयोजन
सीकर-झुंझुनूं जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में वसंत उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वसंत ऋतु का स्वागत किया। जिला सचिव नविता बियानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कोटा से पधारी निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी, पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्रीमती मधु बाहेती, जयपुर से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम दरगड़ सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सीकर जिले की सभी माहेश्वरी महिला सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आगंतुक अतिथियों का पारंपरिक रूप से माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य एवं महेश वंदना से हुई। इसके पश्चात सामूहिक नृत्य, नाटक, एकल नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनंदमय व जीवंत बना दिया। प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमन बजाज सहित हेमंत बियानी, स्वाति बियानी, निर्मला चेचनी, स्वाति काबरा, बिमला मूंधडा, सोनू सोमानी, रुचि साबू, गरिमा सारडा, विजया धूत, रेखा सारडा, अंबिका काबरा, शोभा बियानी, अनीता सोडाणी एवं अलका बियानी, उर्मिला काबरा, उमा बियानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी सहभागियों ने वसंत उत्सव को आपसी सौहार्द, संस्कृति एवं संगठन की एकता का प्रतीक बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Latest News