हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों की बैठक होटल प्लैटिनम में संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, पंकज मनियार, पवन मंत्री, राजेश बजाज, पंकज नावंदर, महेश बंग (लडडू), वेणुगोपाल लोया, शिवरतन बंग, राजेश करवा एवं रामदेव सारडा उपस्थित हुए। बैठक में अभी तक किए गए कार्यों की चर्चा हुई और आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों पर मंथन किया गया। समाज द्वारा संचालित ट्रस्टों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया तथा हम कैसे समाज के हर सदस्य तक इसकी जानकारी पहुंचा सकते है इस पर विचार विमर्श किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन