महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बून्दी का वार्षिक अधिवेशन सहकार से समृद्धि, सहयोग से शक्ति और विश्वास से विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न
श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बून्दी का नवम वार्षिक अधिवेशन सहकार से समृद्धि, सहयोग से शक्ति और विश्वास से विकास के दृढ़ संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। 18 जनवरी को जैत सागर रोड़ स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि माहेश्वरी पंचायत संस्थान के अध्यक्ष भगवान बिरला रहे। अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी ने की।
मुख्य अतिथि बिरला ने कहा कि सहकारिता हर वर्ग के सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का सशक्त आधार है। देश और समाज के सर्वांगीण एवं समावेशक विकास में सहकारी संस्थाओं का बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि सहकारिता का सिद्धांत भारतीय संस्कृति की आत्मा में निहित है। यह आर्थिक सशक्तिकरण का वह माध्यम है, जो सभी वर्गो के प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने का सामथ्र्य रखता है। उन्होंने सोसायटी के कुशल कार्य संचालन, न्यूनतम प्रशासनिक एवं अन्य खर्चो पर प्रसन्नता व्यक्त कर संचालक मंडल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य केवल आर्थिक सशक्तिकरण नही, बल्कि सामाजिक संतुलन, आत्मनिर्भरता और परस्पर विश्वास की नीवं रखना हैं। सहकारिता वह माध्यम है जो सामान्य व्यक्ति को भी संगठित शक्ति का अनुभव कराता हैं। उन्होंने तेजी से बदलते आर्थिक युग के अनुरूप सोसायटी की निरंतर प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहने का भरोसा अंशधारकों को दिलाया।
कार्यक्रम में सुश्री आन्या माहेश्वरी ने महेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व अधिवेशन की शुरुआत भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व निदेशक मनीष मंत्री एवं धन्यवाद सचिव नारायण मंडोवरा ने ज्ञापित किया। इस दौरान लक्की ड्रा भी निकाले गए। जिसमे गोपाल लाठी, नारायण मंडोवरा, स्वाति तोतला व महेश चंद्र गुप्ता विजेता रहें।
अधिवेशन में केन्द्रीय एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा दसवीं एवं बाहरवी के चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सनदी लेखाकारो सहित उच्च शिक्षा क्षेत्र के मेघावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। समाज की बेटियों व बहुओं की अधिवेशन में सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें कुसुम लाठी, रेखा लखोटिया, नीलम लखोटिया, पूजा बिरला, नेहा बांगड़, नेहा लखोटिया व अनिशा समदानी के मनमोह लेने वाले सामूहिक नृत्य ने सभी को रोमांचित कर दिया।
विदेश में जॉब करते बच्चे, अकेले रहते माता-पिता जैसे संवेदनशील और विचारोत्तेजक शीर्षक को केंद्र में रखकर प्रस्तुत नाट्य मंचन ने दर्शकों को भावनाओं के सागर में डुबो दिया। अभिनय करने वालो में जयश्री लखोटिया, मधु हल्दिया, पुष्पा बिरला, रेणु बहेडिय़ा, गरिमा लखोटिया व मधु बहेडिय़ा शामिल रही।
अष्टम वार्षिक अधिवेशन में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 लाख रुपए का बजट पास हुआ। इसी प्रकार ऋण सीमा 1 लाख 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए करने का निर्णय अंशधारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित हुआ। सामाजिक सरोकार के अंतर्गत प्रत्येक अंशधारी सदस्य का दो लाख रूपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा निरन्तर जारी रखने का भी निर्णय हुआ। इसी प्रकार सामाजिक व रचनात्मक विषयो पर विस्तृत चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। संचालन निदेशक धर्मेन्द्र जैथलिया ने एवं वार्षिक प्रतिवेदन निदेशक मीनाक्षी काबरा ने प्रस्तुत किया।
सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी, उपाध्यक्ष चतुर्भुज गुप्ता, सचिव नारायण मंडोवरा, कोषाध्यक्ष सोहन लाल बाहेती सहित निदेशक धर्मेन्द्र जैथलिया, पुरुषोत्तमदास नुवाल, रमेश माहेश्वरी, संजय सोमानी, मीनाक्षी काबरा, नीलम हल्दिया, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद मंत्री व लक्ष्मीकांत माहेश्वरी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वर दयाल मंडोवरा ने मुख्य अतिथि बिरला का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में नेत्रदानी विष्णुकांता बिरला के परिजनों को रामप्रसाद बिरला व कमलेश बिरला को सोसायटी की और से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नेत्रदान जैसे नेक व पुण्य कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी को जिला महामंत्री व पंचायत सचिव सुनील जैथलिया को जिला कोषाध्यक्ष का संगठनात्मक उत्तरदायित्व दिए जाने के लिए माहेश्वरी पंचायत संस्थान की और अध्यक्ष भगवान बिरला ने दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया।
Latest News