रिषीकेश-चोपटय-तुंगनाथ-उत्तराखंड में जल संचय तथा दुर्घटना/नशा मुक्त भारत हेतु ट्रेकिंग द्वारा जन जागृति अभियान
डॉ. अरूण लाहोटी द्वारा संस्थापित TAG Group (21 युवक तथा युवतियां) के सदस्य दिनांक 8/1/2026 को शाम 5 बजे रिषीकेश पहुचें वहां पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वतीजी परमार्थ निकेतन मे गंगा आरती तथा आर्शीवचन प्राप्त किया तथा दिनांक 9/1/2026 को रिषीकेश से रूद्रप्रयाग तथा देवप्रयाग संगम पर अभियान करते हुए चोपटा कार द्वारा गए। तथा दिनांक 10/1/2026 को देवरियाताल ट्रेक (6 किमी) जहां सारी गांव मे सरपंच श्री तथा गांव वालो के साथ Save Water अभियान की जानकारी दी।
दिनांक 11/01/2026 को तुंगनाथ महादेव, चंद्रशीला ट्रेकींग (9 किमी) की तथा वहां Save Water अभियान का तथा भारत माता का झंडा लहराकर एक नये रूप से अभियान को आगे बढाया तथा दिनांक 12/1/2026 को चोपटय से जलधारी माता के दर्शन कर वहां जानकारी प्रदान करते हुए रिषीकेश शाम 5 बजे पहुंचे और दिनांक 13/01/2026 को रिषीकेश-देहरादून एयरपोर्ट से सुरत गुजरात के लिए वापसी की जहां रात 9 बजे महेंदीपुर बालाजी पार्र्किग स्थित अग्रम ट्रस्ट द्वारा सभी 21 ट्रेकर्स का सम्मान किया गया एवं यात्रा की पुरी जानकारी प्रदान की गई।
जल संचय, दुर्घटना/नशा मुक्त भारत हेतु जागृति अभियान के लिए लगभग 10 युवक तथा 11 युवतियां ट्रेकिंग द्वारा जनहित में कार्यक्रम सफलता पूर्वक केन्द्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटील के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। TAG (Traffic Awareness Group) Trade Mark Act के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और Limca Book of Record Holder भी है।
यात्रा के दौरान जहां पर भी रूके वहां जल संचय, Accident Free India एवं नशा मुक्त भारत के लिए लोगों को इस संबंधी जानकारी दी तथा स्टिकर का वितरण किया। इससे पहले टेग द्वारा सुरत से स्टेच्यु ऑफ युनीटी (वर्ष 2020), सूरत से डांग (वर्ष 2021), सूरत से सोमनाथ (वर्ष 2022), जोधपुर से बीकानेर-राजस्थान (वर्ष 2023), सूरत से कच्छ (वर्ष 2024), काशी से अयोध्या (यु.पी.) (वर्ष 2025) साईकिल द्वारा जनजागृति कार्यक्रम किए जा चुके है।
Latest News