माहेश्वरी वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ अकोला द्वारा दो दिवसीय वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन
माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक महिला प्रकोष्ठ द्वारा रजत जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक स्नेह मिलन तथा भगवान रंगनाथजी एवं देवी गोदाजी के विवाह दृश्य समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी, सलाहगार सुशीला गांधी, राजकुवंर लढ्ढा, शकुंतला चांडक, डॉ. सरोज राठी, सरोज लढ्ढा वरिष्ठ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, समाज ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शांतिलाल भाला, महिला मंडल अध्यक्ष वंदना हेडा, कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता अर्चना लोया की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संतोष माहेश्वरी ने सुमधुर स्वागत गीत गाकर मान्यवरों का दिल जीत लिया। स्वागत पर वक्तव्य में राजकुंवर लढ्ढा ने उत्सव की परंपरा तथा महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। नगर के सांस्कृतिक इतिहास में पहली बार भगवान रंगनाथजी एवं देवी गोदाजी के विवाह का अनुपम और भव्य दृश्य इस उत्सव के माध्यम से साकार किया गया। इस अवसर पर हैदराबाद की सुप्रसिद्ध गायिका अर्चना लोया ने अपनी संगीतमय वाणी से भगवान रंगनाथ एवं देवी गोदाजी के अवतार कार्य की भावपूर्ण गाथा प्रस्तुत की। उन्होंने गोदा एवं प्रभु रंगनाथ की अवतार कथा को अत्यंत सारगर्भित एवं भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान रंगनाथजी एवं देवी गोदाजी के जन्म, युवावस्था तथा विवाह प्रसंगों को विभिन्न नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सजीव रूप में दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों में रिधीका गोविंद लढ्ढा, जीतीक्षा टावरी, अनिका भाला, कनुशी राठी, श्रुति भाला, रुहल राठी, श्रेयस भाला, गायत्री टावरी, श्वेता लाहोटी, मीनाक्षी मूंदड़ा, वेद भूतडा, सुशीला कोठारी, प्रभा अटल, शोभा भाला, राजेश्वरी मुंदडा, सुचिता मूंदड़ा, राधिका बियाणी, सुनिता मालानी, शांता मंत्री, प्रतिमा चांडक, रेणू मंत्री, राखी हेडा, वंशिका कासट, मानक मूंदडा सहित अनेक प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई। सामूहिक नृत्य प्रस्तुति में रोशनी कलंत्री, कीर्ति हेडा, तुलसी कोठारी, शीतल बांगड़, शीतल राठी, वर्षा लाहोटी, संजना खटोड़, कृतिका तापडिय़ा सहित सखी समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग दर्ज कराया। कार्यक्रम का नृत्य निर्देशन दीपिका फाफट ने किया।
वृंदावन स्थित प्राचीन रंगनाथ मंदिर में दक्षिण भारतीय वैष्णव परंपरा के अनुसार पौष मास में धनु संक्रांति से मकर संक्रांति तक पंचदिवसीय विवाह उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव के अंतिम दिन वैदिक विधि-विधान से देवी गोदा एवं भगवान रंगनाथ का विवाह संपन्न होता है तथा उसी परंपरा के अनुसार विविध वैदिक अनुष्ठानों का विधिवत संपादन किया गया। मुंग बिखरने में अरुणा लढ्ढा, विद्या हेडा, शोभा कासट, सुनंदा सोमानी, शशिकला खटोड़, ज्योत्सना तापडिय़ा तथा हल्दी लगाने में पुष्पा मंत्री, पुष्पलता मालपानी, कांता चांडक, शोभा पनपालिया, कांता रांदड, सुनीता पनपालीया ने हिस्सा लिया। मेहंदी लगाने में उषा बाहेती, शांता लढ्ढा, कुमुद राठी, किरण लढ्ढा, सुलोचना सिंगी, लता फाफट तथा माहेरे में लीला मालपानी, श्रीकांता सावणा, आरती जाजू, पदमा राठी, रेखा मोहता, मंगला तापडिय़ा, रचना लढ्ढा ने हिस्सा लिया। बारात में वरिष्ठ प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने बाराती बनकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अद्भुत बताते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रकोष्ठ की सचिव वीणा राठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजकुवर लढ्ढा द्वारा किया गया। जिन मान्यवरों ने कार्यक्रम के लिए अनुदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायता की उन सभी को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए वरिष्ठ प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी बहनों ने अथक परिश्रम लिया, महाप्रसादी के साथ दो दिवसीय स्नेह सम्मेलन एवं रंगनाथजी-गोदाजी झांकी विवाह उत्सव का समापन हुआ।
Latest News