माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेन्शन मे मिशन आइएएस 100 की शानदार प्रस्तुति
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन में पहले ही दिन दिनांक 9 जनवरी को मुख्य सभागृह मे माहेश्वरी समाज के हजारों भाई बहनों की उपस्थिति में मिशन आइएएस 100 के कार्यों का विस्तृत लेखा जोखा, समिति संयोजक डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने प्रस्तुत किया। इस समय मंच पर समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्मका महामंत्री श्री अजय काबरा, श्री नारायण राठी तथा जोहो फाउंडेशन के श्री श्रीधर वेम्बु की उपस्थिति में शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया।
मुख्य सभागृह के बाजू मे ही महासभा द्वारा निर्मित मिशन आइएएस 100 का स्टॉल सबके आकर्षण का केंद्र रहा। 200 स्क्वेयर फुट में बने इस स्टॉल का प्रारूप मिशन के संयोजक डॉ. श्रीकांत बालदी और सहसंयोजक श्री किशनप्रसाद दरक के मार्गदर्शन में टीम के सदस्य श्री कृष्ण कुमार भटड़ और सुश्री श्वेता आनंद जाजु ने अथक परिश्रम से बनाया था। अधिवेशन में पधारे लगभग 10 हजार लोगों ने स्टॉल को भेंट दी। पधारने वाले हर व्यक्ति को टीम के उपरोक्त सदयों के साथ ही सीए श्री विवेक माहेश्वरी पिपरिया, श्री दिलीप लाहोटी कोलकाता, डॉ. आशीष बाल्दी, श्री मधुसूदन बिहानी जयपुर तथा सी.आई.एस.एफ. अधिकारी श्री हरिओम गांधी मार्गदर्शन कर रहे थे। पधारनेवाले हर व्यक्ति को मिशन की बैच लगाकर और मिशन के जानकारी का बूकलेट देकर सम्मान किया गया। स्टॉल पर पधारे अनेक युवाओं ने संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पद्धति और मिशन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को विस्तार से समझकर लिया। तथा अनेक युवाओं ने आईएएस अधिकारी बनने का संकल्प लिया।
श्री अनिल लाहोटी (Chairman, Telecom Regulatory Authority of India), श्री रवि गांधी (Addl DG BSF, Eastern command Kolkata), श्री अशोक माहेश्वरी (BSNL), श्री संजय पुंगलिया (इंकम टैक्स कमिशनर), श्री शैलेश जाखेटिया (ऑडिट एण्ड अकाउंट सर्विस), श्री अमितेश राठी (IRAS), श्री अजोय सादानी (IG Cum Principal Chief Security Commissioner, RPF, Western Railway, Mumbai), श्री श्याम सोनी (निवृतमान सभापति), श्री अजय काबरा (महामंत्री), श्री नारायण राठी (सभापति कार्यालय मंत्री), श्री राजकुमार कालीया (कोषाध्यक्ष महासभा), श्री रामनीवास मानधनी (अध्यक्ष माहेश्वरी बोर्ड और मैनिजिंग ट्रस्टी सेठ गंगाधर बी राठी हॉस्टल पुणे), श्री रमाकांत बाल्दी (संयुक्त मंत्री पश्चिमाचंल), श्रीमती शकुंतला बाल्दी अजमेर, श्रीमती उर्मिला श्रीकांत बाल्दी (मदर टेरेसा ऑफ हिमाचल), श्री कैलाश काबरा (उपसभापति, पूर्वाचंल), श्री छितरमल धुत (संयुक्त मंत्री, उत्तरांचल), श्री अरुण भांगडिय़ा (उपसभापति, दक्षिणाचंल), श्री जुगलकिशोर लोया (संयुक्त मंत्री, दक्षिणाचंल), श्री दिनेश राठी (संयुक्त मंत्री मध्यांचल), श्री रमेश परतानी (संयोजक जिनियस चाइल्ड प्रोजेक्ट), श्री मधुसूदन गांधी (प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश), श्री दिनेश सोमाणी (उपाध्यक्ष कोंकण विभाग महाराष्ट्र प्रदेश सभा), श्री नंदकिशोर करवा (अध्यक्ष जयचंदलाल करवा माहेश्वरी हॉस्टल दिल्ली), श्री निलेश करवा (संयुक्त मंत्री जेसीकेएम), श्री राजीव मर्दा (सेक्रेटरी जेसीकेएम), श्री पवन बजाज (अध्यक्ष सूरत जिला सभा), श्री अतिन बाहेती (मंत्री सूरत जिला सभा), श्री राजाराम राठी (प्रदेशाध्यक्ष गुजरात प्रांत), श्री कैलाश कोठारी (भीलवाडा), श्री जगदीश प्रसाद कोगटा (सहमन्त्री बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट भीलवाडा), श्री विवेक मोहता (महासभा मीडिया प्रभारी), सुश्री डॉ. माया राठी (भोपाल), श्री रामानंद काबरा (मेड़ता), श्री राकेश भैय्या (मानद संपादक माहेश्वरी पत्रिका), एड. श्री अशोक सोनी एवं श्री ब्रिजगोपाल तोषणीवाल परभणी, सुश्री शोभना सारदा (गंगटोक, सिक्किम), श्री हिमांशु तापडिय़ा (मथनिया) और विविध प्रदेशों से पधारे महासभा कार्यकारिणी तथा कार्यसमिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और समाजबंधुओं ने मिशन आइएएस 100 समिति सदस्यों के समर्पण भाव की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपने अपने स्थानों पर मिशन का शिविर आयोजन करनेका का मानस व्यक्त किया।
दिनांक 10 जनवरी की शाम महाधिवेशन हेतु पधारे हुए प्रशासनिक अधिकारी तथा न्यायाधीशों के साथ डॉ. श्री श्रीकांत बाल्दी के अगुवाई में मिशन के समिति सदस्यों की मीटिंग हुई। जिसमे जेष्ठ अधिकारियों के साथ ही युवा अधिकारीयों ने प्रत्यक्ष सेमीनार, ऑनलाइन मार्गदर्शन और इंटरव्यू हेतु सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Latest News