माहेश्वरी प्रीमियर लीग - सीजऩ 13 का रांची में भव्य एवं सफल आयोजन
माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के तत्वावधान में आयोजित नास्ता बेकरी माहेश्वरी प्रीमियर लीग (रूक्करु) - सीजऩ 13 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन दिनांक 9 से 11 जनवरी 2026 तक रांची जिमखाना क्लब में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने माहेश्वरी समाज के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, सौहार्द तथा आपसी एकता को सशक्त रूप से प्रोत्साहित किया। इस प्रतिष्ठित लीग में नास्ता बेकरी मुख्य प्रायोजक एवं प्रेमसन्स मोटर्स पावर्ड बाय प्रायोजक के रूप में जुड़े। इसके अतिरिक्त कोटक महिंद्रा बैंक बैंकिंग पार्टनर, रेखाÓस गिफ्टिंग गिफ्टिंग पार्टनर, मणिपाल हॉस्पिटल मेडिकल पार्टनर, मोनोलिथिस्टिक इंडिया लिमिटेड इंडस्ट्रियल पार्टनर, सेंट माइकल स्कूल एजुकेशन पार्टनर तथा ्रङ्कक्क होम सॉल्यूशन सहयोगी प्रायोजक के रूप में आयोजन से जुड़े। अन्य सहयोगी प्रायोजकों के महत्वपूर्ण योगदान से यह प्रतियोगिता अत्यंत सुव्यवस्थित, भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों सोमानी सुपर किंग्स-श्री भावेश सोमानी, माहेश्वरी वॉरियर्स-श्री तरुण बजाज, श्री राज पचिसिया एवं श्री नितिन साबू, राठी रॉयल्स-श्री गौतम राठी, किंग काबरा- श्री अंकित काबरा, गुमला स्ट्राइकर्स-श्री सुमित साबू, धुआदर बॉयज़ एंड कंपनी-श्री हार्दिक बिहानी, श्री अश्विनी साबू एवं श्री रचित कंकानी, बियानी मस्केटियर्स -श्री उमा शंकर बियानी एवं श्री सौरभ बियानी, साबू थंडर स्ट्राइकर्स - श्री आयुष साबू ने भाग लिया, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी मुकाबले उच्च स्तरीय खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेले गए, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।
फाइनल मुकाबले में गुमला स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि धुआदर बॉयज़ एंड कंपनी की टीम उपविजेता रही। लीग की संकल्पना, योजना एवं सफल क्रियान्वयन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन श्री हर्षित चितलंगिया, श्री आयुष साबू, श्री सौरभ बियानी एवं श्री राहुल साबू के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। मैचों के संचालन एवं खेल अनुशासन की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री उत्सव मंत्री द्वारा अत्यंत दक्षता के साथ निभाई गई।
यह संपूर्ण आयोजन संगठन के अध्यक्ष श्री विनय मंत्री एवं सचिव श्री हेमंत सोमानी सुपर किंग्स-श्री भावेश सोमानी, माहेश्वरी वॉरियर्स-श्री तरुण बजाज, श्री राज पचिसिया एवं श्री नितिन साबू, राठी रॉयल्स-श्री गौतम राठी, किंग काबरा- श्री अंकित काबरा, गुमला स्ट्राइकर्स-श्री सुमित साबू, धुआदर बॉयज़ एंड कंपनी-श्री हार्दिक बिहानी, श्री अश्विनी साबू एवं श्री रचित कंकानी, बियानी मस्केटियर्स -श्री उमा शंकर बियानी एवं श्री सौरभ बियानी, साबू थंडर स्ट्राइकर्स - श्री आयुष साबू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनके नेतृत्व में पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन एवं व्यवस्था बनी रही।
अंतिम दिवस पर रांची सहित धनबाद, जमशेदपुर एवं गुमला से पधारे माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष एवं सचिवगण सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिष्ठित व्यवसायीगण एवं आमंत्रित अतिथि शामिल थे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा माहेश्वरी प्रीमियर लीग को प्राप्त व्यापक समर्थन एवं सामाजिक मान्यता को स्पष्ट रूप से दर्शाया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। माहेश्वरी प्रीमियर लीग - सीजऩ 13 की सफल समाप्ति ने इसे रांची के माहेश्वरी युवाओं के बीच एक प्रमुख, प्रतिष्ठित एवं प्रेरणादायक खेल आयोजन के रूप में और अधिक सुदृढ़ किया।
Latest News