श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल केकड़ी द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल अध्यक्ष अंकित कुमार हेड़ा ने बताया कि श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल केकड़ी द्वारा तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव 17,18,19, अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया। जिसमे सभी माहेश्वरी परिवार ने अपना अपना सहयोग योगदान दिया और सभी ने डांडिया महोत्सव में भाग लेकर डांडिया महोत्सव के चार चांद लगाए। इसमें नवयुवक मंडल के सभी संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने भाग लिया और माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री गुलाब चन्द सोमानी, मंडल मीडिया प्रभारी रोहित राठी, एस.एन. न्याति, प्रेम चंद हेड़ा, सुरेश चंद राठी, राकेश चौधरी, रमेश मूंदड़ा, माहेश्वरी महिला भी हमारे साथ ऊषा जेथलिया, सविता डोडिया, किरण राठी, वंदना तोषनीवाल, देवेंद्र मूंदड़ा, शिवराज राठी, सतीश मालू, शिव बांगड़ सभी को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और सभी का सम्मान नवयुवक मंडल द्वारा किया गया और सभी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सभी को तीनो दिन पुरूस्कार वितरण किया। समाज के पधारे सभी समाजजन का नवयुवक मंडल द्वारा स्वागत किया गया एवं अध्यक्ष अंकित कुमार हेड़ा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।
Latest News