इंडिया बुक रिकॉर्डस में दर्ज हुआ महेश माहेश्वरी का नाम

अन्नदानं महादानं विद्यादानं ततोऽधिकम, अन्नेन क्षणिका तृप्ति: यावज्जीवं च विद्यया। जिसका अर्थ है कि अन्नदान से भी शिक्षा दान का अधिक महत्व है। इसी भावना से प्रेरित होकर श्री महेश माहेश्वरी ने वैदिक गणित पर सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए कई सेमीनार की हैं। जैसा कि यह सर्वविदित है अच्छे कार्य का अच्छा नतीजा होता है। फलस्वरूप श्री महेश माहेश्वरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है। उन्हें कई संस्थाओं से कुशलता पूर्वक सेमीनार (कार्यशाला) सम्पन्न करने के लिए अनेक संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये है। साथ ही अनेक छात्र-छात्राओं का अपार स्नेह भी मिला हैं। 

श्री महेश माहेश्वरी ने बताया कि सेमीनार के समय छात्रों छात्रायें ने इसकी सरलता, सटीकता व शीघ्रता आदि को समझकर एवं उत्साहित होकर भविष्य में वैदिक गणित को अपनाने का संकल्प किया। विद्याथियों की रूचि, लगन से प्रोत्साहित होकर श्री महेश माहेश्वरी अनेक विद्यालयों में वैदिक गणित की सेमीनार नि:शुल्क भी कर रहे हैं। जिसमें प्रत्येक विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रायें भाग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं।

श्री महेश माहेश्वरी ने वैदिक गणित की "VEDIC MATHEMATICS" पुस्तक का भी सृजन किया है। जिसका प्रकाशन टेक्समैन अलाइड सर्विसेज (प्रा.) लि. नई दिल्ली द्वारा किया गया है। प्रस्तुत ग्रंथ में आधुनिक पाश्चात्य पद्धति से भिन्न पद्धति का अनुसरण करते हुए छात्रों को सरल, सहज, आनंदायक, रोचक व उत्साहवर्धक खेल के रूप में वैदिक गणित को समझाने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक की अनेक समाचार पत्रों-पत्रिकाओं एवं गणित के विद्वानों ने प्रशंसा भी की है। यह पुस्तक प्रत्येक छात्र के लिए उपयोगी है। वैदिक गणित की जानकारी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी बहुत लाभदायक है।

भविष्य में वैदिक गणित की सेमीनार के आयोजन तथा उक्त पुस्तक प्राप्ति के लिए सी.ए. श्री महेश माहेश्वरी, मुम्बई से मो: 9820173925 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन