कोयंबटूर मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन

कोयंबटूर माहेश्वरी समाज एवं सुंदरकांड समिति, कोयंबटूर द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2026 शनिवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा अवसर पर सायंकाल मे सामूहिक सुंदरकांड का पाठ ग्लोबस नक्षत्र अपार्टमेन्ट, कोयंबटूर मे किया गया। इस अवसर पर समाज एवं समिति के 60 से ज्यादा सदस्यो और परिजनो ने मिलकर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात सभा सदस्य सिद्धार्थ साबू, रेणुका माहेश्वरी, मीनाक्षी चांडक द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। अंत मे सभी ने प्रसाद लेकर हनुमान जी महाराज का नववर्ष पर आशिर्वाद लिया। समाज की ओर से इस कार्यक्रम में सीताराम-सीता कांकाणी, ओमप्रकाश-लीला चांडक, दामोदर प्रसाद-चंदा सोमाणी, प्रकाश-रेणुका माहेश्वरी, सिद्धार्थ-भावना साबू, गिरीराज-मिनाक्षी चांडक, रुपनारायण-बसंती सोमाणी, कमल कांकाणी, अमित मण्डोवरा, गोविंद मण्डोवरा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मनोज-संगीता गग्गड एवं परिवार ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन