जिला माहेश्वरी सभा के नवीन कैलेंडर ने प्रीति क्लब कार्यक्रम में बटोरी सराहना, सभा की टीम का हुआ सम्मान
प्रीति क्लब, बीकानेर की साधारण सभा माहेश्वरी सदन में सौहार्द, ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में सदस्यों का सपरिवार उपस्थित होना क्लब की मजबूती, अनुशासन और श्रेष्ठ संगठन क्षमता का प्रतीक रहा। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष श्री गोपीकिशन पेड़ीवाल के प्रेरक संबोधन से हुआ, जिन्होंने नववर्ष के साथ क्लब की सामूहिक प्रगति और एकता पर बल दिया। इसके पश्चात मंत्री श्री रघुवीर झॅंवर ने पिछले नौ माह के कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें सेवा, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रीति क्लब की सक्रिय पहलों को विस्तार से साझा किया गया।
सभा का सबसे विशेष और आकर्षक क्षण वह रहा जब बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा तैयार किया गया नवीन कैलेंडर जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्लब सदस्यों को भेंट किया गया। उच्च गुणवत्ता, सुंदर डिज़ाइन और प्रेरणादायी संदेशों से सुसज्जित यह कैलेंडर सभी की प्रशंसा का केंद्र बना। सदस्यों ने इस पहल को जिला सभा द्वारा संरचना, संस्कृति और समाज के मूल्यों को संवाहक रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास बताया। उपस्थित सदस्यों ने इसे 'एक वर्ष का कैलेंडर ही नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और पहचान का दस्तावेज़' माना।
Latest News