उड़ान मारवाड़ी खेल निधि ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन

लाडनूं। बालिका खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए प्रयासरत संस्था उड़ान मारवाड़ी खेल निधि ट्रस्ट के कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुंबई के समाजसेवी रामविलाश माहेश्वरी ने कहा कि संसाधनों की कमी से जूझने वाले प्रतिभावान खिलाडिय़ों का हर प्रकार की मदद की जाएगी, क्योंकि यही प्रतिभाएं आगे चलकर देश का विश्व में नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि हीरावती गांव में जो प्रतिभाओं तैयार हो रही है वे अपने आप में अनुकरणीय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लाडनूं में नव स्थापित कार्यालय में खिलाडियों को हर प्रकार का मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्था के प्रतिनिधि रामनिवास साहू ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत हीरावती खेल मैदान की 35 खिलाडियों को सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर स्पोर्टस कोटे से बी एस एफ में चयनित हुई सुशीला प्रजापत व फुटबॉल की नेशनल प्लेयर राधिका स्वामी और अनुराधा डूडी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन