ए.पी. महेश कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड के निदेशकों के चुनाव सम्पन्न

ए.पी. महेश कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड के 15 निदेशकों के चुनाव 7 दिसंबर, 2025 को तेलंगाना सरकार के हैदराबाद स्थित जिला कलेक्टर की देखरेख में संपन्न हुए और अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें सीए मुरली मनोहर पलोड (अध्यक्ष), श्री गोविंद नारायण राठी (उपाध्यक्ष), सीए अलका झंवर, श्री. अमित लढ्ढा, श्री भांगडिय़ा कैलाश नारायण, श्री दीपक कुमार बंग, श्री. देवेन्द्र झंवर, श्री कैलाश मंत्री, श्रीमती कविता तोषनीवाल, श्री मनोज लोया, श्री. मुकुंदलाल बाहेती, श्री पवन कुमार लोहिया, श्री रूपेश सोनी, श्री. विनोद कुमार बंग को बैंक के बोर्ड के नए निदेशक के रूप में चुना गया है। बोर्ड का कार्यकाल 5 वर्ष है।

बैंक के अध्यक्ष के रूप में उन पर भरोसा जताने और उन्हें चुनने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सीए मुरली मनोहर पलोड ने कहा कि बैंक वित्तीय प्रदर्शन को मजबूत करने, ग्राहक सेवा में सुधार करने और नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि नव निर्वाचित बोर्ड न केवल ग्राहकों को व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा, बल्कि लेनदेन प्रक्रिया के डिजिटलीकरण की बढ़ती गति को भी समायोजित करेगा।

श्री गोविंद नारायण राठी, उपाध्यक्ष ने बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर खुशी व्यक्त की। पिछले कुछ वर्षों में आई कठिनाइयों के बावजुद, बैंक ने अपने ग्राहकों और कर्मचारियों को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने शेयरधारकों और ग्राहकों को उनके अटूट सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और इसी भावना को बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री वी. अरविंद ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सुचारू और निर्विरोध चुनाव बैंक की शासन संरचना में स्थिरता और एकता को दर्शाता है और आशा व्यक्त की कि बैंक जल्द ही अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को पुन: प्राप्त करेगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन