राजस्थानी युवा मंडल कलबुर्गी (गुलबर्गा) द्वारा मारवाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 14 का सफलतापूर्वक आयोजन
राजस्थानी युवा मंडल कलबुर्गी (गुलबर्गा) द्वारा मारवाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 14 का सफलतापूर्वक आयोजन एन.वी.सोसायटी कॉलेज ग्राउण्ड में किया गया। यह टूर्नामेंट आर.जी. मालू ग्रुप, कलबुर्गी के सौजन्य से स्व. श्री रामगोपाल कन्हैयालाल मालू की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। निरंतर पिछले 13 वर्षों से राजस्थानी युवा मंडल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन करता आ रहा है, जो खेल भावना, एकता एवं सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। विजेता टीम डागा देशेर्स, उप विजेता टीम क्रिस्टल ग्रूप, जूनियर विजेता टीम राज चैलेन्जर्स एवं जूनियर उप विजेता टीम सोमाणी-तोष्णीवाल स्ट्राइकर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु टाइटल स्पॉन्सर श्री मधुसूदन मालू एवं परिवार, कलबुर्गी दक्षिण क्षेत्र के एमएलए श्री अल्मप्रभु पाटिल ने शिरकत की और इस भव्य क्रिकेट लीग की सराहना की। एन.वी.सोसायटी के अध्यक्ष श्री गौतम जागीरदार, मारवाड़ी समाज कलबुर्गी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीरमण मूंदड़ा, सचिव श्री श्यामसुन्दर जोशी, राजस्थानी युवा मंडल के अध्यक्ष श्री रविकांत ओझा, सचिव सीए सुमित भराडिय़ा, क्रीड़ा सचिव रामानुज तोषणीवाल, उपाध्यक्ष कृष्णकुमार मूंदड़ा, सह-सचिव अभिषेक गिल्डा, कोषाध्यक्ष प्रतीक पल्लोद, मीडिया को-ऑर्डिनेटर प्रितेश तपाडिय़ा सांस्कृतिक सचिव ईश्वर डागा, एमपीएल प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स श्रीधर सिखची, नितिन मालू, हेमंत दायमा, धु्रव गिल्डा, गिरिराज मूंदड़ा उपस्थित थे।
Latest News