माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा राम कथा का आयोजन सम्पन्न

नवदिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन दिनांक 21 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक माहेश्वरी भवन, सरदारशहर में सभी समाज बंधुओं के अपार सहयोग एवं आशीर्वाद से निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन बहुत ही सुन्दर एवं व्यवस्थित रूप से हो पाया इसके लिए माहेश्वरी ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीजनों, कार्यकारणी सदस्यों महिला मण्डल की सभी बहनों एवं युवा संगठन के कार्यकर्ताओं का साधुवाद दिया गया। आयोजन के मुख्य अर्थ सहयोगी, सभी यजमान बंधुओं, प्रसाद सहयोगीयों, प्रवासी समाज बंधुओं एवं सरदारशहर के समाज के लोगों का जो भी अनुकरणीय सहयोग मिला इसके लिए उन सभी बंधुओं का बहुत- बहुत आभार प्रकट किया गया। राम कथा श्रवण करने के लिए बाहर से आए प्रवासी समाज बंधुओं एवं उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के हनुमानगढ़ से आए रतनलाल लाहोटी, राधेश्याम लखोटिया, शिवभगवान ढूढाणी, मनोहरलाल सोनी एवं प्रादेशिक महिला मण्डल से सरिता बिहानी, श्रीगंगानगर, निशा झंवर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरी राजस्थान, सुनीता बिहानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, सरोज लखोटिया प्रदेशउपाध्यक्ष, कोमल चांडक श्री गंगानगर, कविता बिनानी श्री गंगानगर, संतोष नाढानी श्रीगंगानगर, सीमा चांडक बीकानेर, ज्योति दरगड़, प्रदेश संयुक्त मंत्री का धन्यवाद दिया गया। राम कथा में सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा सभापति राजकरण चौधरी की उपस्थिति रही। राम कथा के समापन पर समाज का सहभोज का आयोजन माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन